IND vs SA Super 8 Playing 11: सेमीफाइनल की राह तय करने वाला महामुकाबला

Riyajuddin Ansari
By -

credit @Gemini 

सुपर 8 के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराने के लिए हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मिलकर घोषित की खतरनाक प्लेइंग 11 ओपनर बल्लेबाज समेत| तीन खिलाड़ियों को कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिखाया बाहर का रास्ता और उनकी जगह पर तीन खूंखार और घातक खिलाड़ियों को किया टीम में शामिल|


क्या रहेगी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की कंफर्म प्लेइंग इलेवन साथ ही कैसा रहेगा पिच का मिजाज बताएंगे सब कुछ आपको इस आर्टिकल में|


अब ग्रुप स्टेज के मैच कंप्लीट हो चुके हैं और आठ टीम ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया है| इन आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है ग्रुप वन में है इंडिया, जिंबॉब्वे, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज, ग्रुप 2 में है पाकिस्तान,न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका अब यहां पर इंटरेस्टिंग बात यह है ग्रुप वन की चारों टीम ने अभी तक कोई मैच नहीं हारा है|


और इस चीज का परिणाम क्या मिला इन चारों टीमों को एक ग्रुप में ही डाल दिया गया अब यह तो नाइंसाफी हुई क्योंकि ग्रुप वन से दो टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी वहीं ग्रुप 2 जिसमें चारों टीम ने मैच हारा है, उनमें से भी दो टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी मतलब एक तरफ चार मजबूत से मजबूत टीम  टॉप 4 पर है|


ग्रुप सिस्टम पर सवाल, मजबूत टीमों को हुआ नुकसान


वहीं दूसरी तरफ चार एवरेज टीम में से दो टीम टॉप 4 में जाएगी पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसी टीम जो ग्रुप 2 में है वहीं अगर यह टीम ग्रुप वन में होती तो सेमीफाइनल से पहले उनका सफर खत्म हो गया होता| लेकिन अब हो सकता है कि आपको सेमीफाइनल में यह टीम मिले| और कल जो मैच हुआ था जिंबॉब्वे और श्रीलंका का इसमें भी जिंबॉब्वे को जीत कर नुकसान हुआ है|


credit @NDTV


प्रिसिडिंग की वजह से जिंबॉब्वे को ग्रुप वन मिला है ग्रुप वन से निकलकर सेमीफाइनल में पहुंचना जिंबॉब्वे के लिए भी बहुत मुश्किल रहने वाला है,तो यह थी सुपर 8 ग्रुप की कुछ जानकारी फिर हम आगे बात करते हैं टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने तीन मैच में से दो मैच जीतना बहुत जरूरी है| आपको बता दें कि इंडिया के मैच साउथ अफ्रीका जिंबॉब्वे और वेस्टइंडीज के साथ है|


इन तीन मैच में से दो मैच टीम इंडिया को जितना बहुत जरूरी है सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए साउथ अफ्रीका को हराना बहुत जरूरी है इसीलिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हेड कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर प्लेइंग इलेवन में तीन बड़े बदलाव किया, कप्तान सूर्य ने टीम से तीन खिलाड़ियों को बाहर कर दिया और उनकी जगह पर तीन खतरनाक खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है|


कप्तान सूर्य ने यह कह दिया कि अब टीम में जो खिलाड़ी परफॉर्म करेगा वही रहेगा अब आगे इस T20 वर्ल्ड कप में गलती की कोई गुंजाइश नहीं है| साउथ अफ्रीका जैसी स्ट्रांग टीम के खिलाफ टीम इंडिया को भी अपनी खतरनाक प्लेइंग 11 मैदान में उतारनी पड़ेगी साउथ अफ्रीका इस T20 वर्ल्ड कप में अभी तक अनडिफीटेड रही है| अफ्रीका ने T20 वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच में कनाडा को 57 रन से हराया फिर अफगानिस्तान को सुपर ओवर में हराया फिर न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया उसके बाद में यूएई को छह विकेट से हराकर सुपर 8 में अपनी जगह बनाई है|


भारत vs दक्षिण अफ्रीका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड


साउथ अफ्रीका की टीम में एक से बढ़कर एक खतरनाक खिलाड़ी मौजूद है ऐसे में टीम इंडिया बिल्कुल नहीं चाहेगी कि वह अपनी इसी कमजोरी प्लेइंग इलेवन के साथ साउथ अफ्रीका से मैच खेले, साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर ने मिलकर मीटिंग की और यह फैसला लिया गया की टीम में तीन बदलाव किए जाएं|


credit @Amar Ujala

कौन से हैं वह तीन बदलाव यह तो हम आपको आगे बताएंगे, लेकिन उससे पहले एक बार इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका के बीच T20 मैच हेड टू हेड रिकॉर्ड देख लेते हैं|भारत बनाम साऊथ अफ्रीका के बीच अभी तक टोटल 31 T20 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें टीम इंडिया ने 18 मैच में जीत दर्ज की है| और साउथ अफ्रीका में 12 मैच में जीत हासिल की है वही एक मैच जो रिजल्ट रहा है|


ऐसे में देखा जाए तो टीम इंडिया साउथ अफ्रीका पर भारी पड़ती हुई नजर आती है| लेकिन जिस तरह से साउथ अफ्रीका ने इस T20 वर्ल्ड कप में परफॉर्म किया है वह इस T20 वर्ल्ड कप में किसी भी टीम को आसानी से हारने की क्षमता रखती है| बात करें इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका मैच पिच रिपोर्ट की तो यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा बात करें ग्राउंड डाइमेंशन की तो 73 मीटर की स्क्वायर बाउंड्री रहने वाली है और 82 मीटर की बड़ी स्ट्रेट बाउंड्री रहने वाली है|


बड़ी बाउंड्री देखकर यह मत समझ लेना कि यहां पर बॉलर को सपोर्ट मिलती है इस ग्राउंड पर बोलिंग को बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं मिलती यह कंप्लीट बैटिंग पिच रहने वाली है| बात करें एवरेज स्कोर की तो लास्ट 10 मैच का एवरेज स्कोर 205 रन है, समझ सकते हो आप 205 रन एवरेज स्कोर है तो फिर पिच कैसी होगी इस ग्राउंड पर खेले गए पिछले 10 मैच में सिर्फ एक बार 180 से कम का स्कोर बना है|


नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 200+ रन वाली बैटिंग विकेट


वहीं 9 बार 180 से अधिक का स्कोर बना है इस ग्राउंड पर दिसम्बर 2025 में इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका के बीच पांचवा टी-20 मैच खेला गया था| उस मैच में भी टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 231 रन बना दिए थे और साउथ अफ्रीका को 201 रन पर रोक कर यह मैच तीस रन से जीत लिया था| इस ग्राउंड पर जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले बैटिंग करते हुए विशाल स्कोर बोर्ड पर लगाने की कोशिश करेगी|


credit @Desh Gujarat

बात करते हैं इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका का यह मुकाबला आप लाइव कैसे देख सकते हैं इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका के इस सुपर 8 मुकाबला को अगर आप अपनी टीवी में आराम से लेट कर देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हो, वही इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका मैच को अगर आप अपने मोबाइल में लाइव देखना चाहते हैं तो जिओ हॉटस्टार एप पर लाइव का मजा उठा सकते हैं|


साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की फाइनल प्लेइंग इलेवन बताते हैं, ओपनिंग में आएंगे संजू सैमसंग जी हां साउथ अफ्रीका के खिलाफ संजू सैमसंग आपको अभिषेक शर्मा की जगह पर ओपनिंग करते नजर आएंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर ने मिलकर यह डिसाइड किया है कि अब अभिषेक शर्मा को बाहर करने का टाइम आ गया है|


अभिषेक शर्मा को अब और ज्यादा मौके नहीं दे सकते पिछले सात पारियों में अभिषेक शर्मा पांच बार जीरो पर आउट हुए, इससे खराब रिकॉर्ड इंडियन टीम में किसी और का नहीं होगा इस T20 वर्ल्ड कप की तीन पारियों में अभिषेक शर्मा अपना खाता भी नहीं खोल पाए पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने तो अभिषेक शर्मा को एक स्लोगर बताया है|


कप्तान सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर की बड़ी रणनीति


कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अभिषेक शर्मा लगातार एक ही तरह से आउट हो रहे हैं अभी अभिषेक शर्मा को अपनी तकनीक पर काम करने की जरूरत है इस वजह से बचे हुए T20 मैच में संजू सैमसंग आपको ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे इस T20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसंग को सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला है जिसमें संजू ने 8 बॉल में 22 रन बनाए थे|


credit @Cricbuzz

आपको बता दे कि संजू सैमसन एक बड़े मैच का प्लेयर है और अब टाइम आ गया है संजू सैमसंग को प्लेइंग 11 में उतारने का संजू सैमसंग का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन है संजू ने अफ्रीका के खिलाफ 5 T20 इनिंग में 63 की एवरेज से और 190 की स्ट्राइक रेट से 253 रन बनाएं है|आपको बता दें की पांच T20 इनिंग में संजू के दो शतक भी शामिल है| बात करें संजू सैमसंग के T20 करियर की, तो संजू सैमसंग ने 50 T20 इनिंग में 1100 रन बनाए हैं| जिसमें तीन शतक और तीन अर्धशतक शामिल है|


संजू सैमसंग के साथ ओपनिंग में आएंगे ईशान किशन टीम इंडिया का फिलहाल सबसे भरोसेमंद युवा ओपनर बल्लेबाज इशान किशन आपको साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी खेलता हुआ दिखाई देगा ईशान किशन ने इस T20 वर्ल्ड कप में भी बढ़िया प्रदर्शन किया है ईशान किशन ने T20 वर्ल्ड कप में USA के खिलाफ 16 बॉल में 20 रन बनाए वही नामीबिया के खिलाफ 24 बॉल में 61 रन कि पारी खेली|


उसके बाद में पाकिस्तान के खिलाफ 40 बॉल में 77 रन की शानदार पारी खेली और नीदरलैंड के खिलाफ सात बॉल में 18 रन बनाएं आपको बता दे की ईशान किशन इस T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी है, फिलहाल T20 वर्ल्ड कप की सभी टीम ईशान किशन से खौफ में है, ईशान किशन इस टी20 वर्ल्ड कप की 4 इनिंग में 176 रन बना चुके है|


नए ओपनिंग कॉम्बिनेशन से बढ़ी टीम की ताकत


बात करें ईशान किशन के साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 रिकॉर्ड्स की तो ईशान किशन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 T20 इनिंग में 41 की एवरेज से 206 रन बनाए हैं| वही बात करें ईशान किशन के ओवरऑल T20 करियर की तो ईशान किशन ने 40 T20 इनिंग में 1187 रन बनाए जिसमें एक शतक और 9 अर्धशतक शामिल है| ईशान किशन के बाद आएंगे तिलक वर्मा, तिलक वर्मा को इस T20 वर्ल्ड कप में हर मैच में स्टार्ट मिला है लेकिन तिलक वर्मा अभी तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए|


credit @Sports Yaari

यह भारतीय टीम के लिए एक चिंता का विषय है लेकिन हम सभी जानते हैं तिलक वर्मा कितना बड़ा प्लेयर है साउथ अफ्रीका के खिलाफ तिलक वर्मा का रिकॉर्ड भी बेहतरीन है तिलक वर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 T20 मैच खेले हैं जिसमें 160 की स्ट्राइक रेट से और 70 की एवरेज से 495 रन बनाए हैं| साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह टॉप 3 बल्लेबाज बहुत बेहतरीन है जिनका रिकॉर्ड भी अफ्रीका के खिलाफ खतरनाक है|


बात करें तिलक वर्मा के T20 करियर की तो तिलक वर्मा ने 42 T20 इनिंग में 1326 रन बनाए जिसमें दो शतक और छह अर्धशतक शामिल है|तिलक वर्मा के बाद आएंगे खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव इस T20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्य आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे| लगभग 1 साल सूर्य आउट ऑफ फॉर्म रहे इस T20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में सूर्य ने वापस अपनी फॉर्म हासिल की|


सूर्यकुमार यादव की फॉर्म में वापसी


इस T20 वर्ल्ड कप में सूर्या ने कुछ बेहतरीन पारियां खेली है जिसमें USA के खिलाफ 49 बॉल में 84 रन जैसी मैच विनिंग परियां शामिल है| सूर्या ने लास्ट 9 T20 पारियों में सिर्फ दो बार 30 से कम स्कोर पर आउट हुए हैं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ काफी मैच खेले हैं| बात करें साउथ अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव के T20 रिकॉर्ड्स की, तो सूर्या ने अफ्रीका के खिलाफ 14 T20 इनिंग में 31 की एवरेज से 406 रन बनाएं है|


बात करें सूर्या के ओवरऑल T20 रिकॉर्ड्स की तो सूर्या ने 102 T20 इनिंग में 3192 रन बनाए हैं| जिसमें चार शतक और 25 अर्धशतक शामिल है सूर्या के बाद आएंगे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या करंट में वर्ल्ड के नंबर वन T20 ऑलराउंडर जिसको हम एक कंपलीट T20 पैकेज बोल सकते हैं, वह है हार्दिक पांड्या|


credit @Hindustan Times

हार्दिक पांड्या बैट और बॉल दोनों से टीम में अपना योगदान देते हैं T20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या ने नामीबिया के खिलाफ 28 बॉल में52 रन की एक बढ़िया पारी भी खेली है| वह इस वर्ल्ड कप में बॉलिंग से पांच विकेट अपने नाम की है|बात करें हार्दिक पांड्या की साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 रिकॉर्ड्स की तो हार्दिक पांड्या ने 15 T20 इनिंग में 41 की एवरेज से 373 रन बनाएं है|


2 महीने पहले दिसंबर 2025 में हार्दिक पांड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज में 28 बॉल में 59 रन और 25 बॉल में 63 रन की विस्फोटक परिया खेली है|बात करें हार्दिक पांड्या की T20 करियर की तो हार्दिक पांड्या ने 133 T20 मैच में 2100 से ऊपर रन बनाए हैं| वही बोलिंग से 110 विकेट अपने नाम की है| देखते हैं अहमदाबाद की बैटिंग पिच पर क्या एक बार फिर से हार्दिक पांड्या कमाल कर पाते हैं|


शिवम दुबे की फिनिशिंग पावर से बढ़ेगा टीम का रन रेट


हार्दिक पांड्या के बाद आएंगे शिवम दुबे पिछले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ 31 बॉल में 66 रन की विस्फोटक पारी खेली वहीं बोलिंग से भी दो विकेट अपने नाम की इस T20 वर्ल्ड कप में शिवम दुबे को जब भी मौका मिला है शिवम दुबे ने अपने हाथ खोले हैं| बात करें शिवम दुबे के साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 रिकॉर्ड की तो शिवम दुबे ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 इनिंग में 19 के एवरेज से 60 रन बनाए हैं|


वही बात करें शिवम दुबे के ओवरऑल T20 रिकॉर्ड्स की तो शिवम दुबे ने 44 T20 इनिंग में 872 रन बनाए हैं जिसमें 6 अर्धसतक शामिल है शिवम दुबे के बाद आएंगे वाशिंगटन सुंदर जी हां, कप्तान सूर्या ने रिंकू सिंह को हटाकर वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है| रिंकू सिंह ने T20 वर्ल्ड कप में कुछ खास परफॉर्म नहीं किया वॉशिंगटन सुंदर के आ जाने से टीम इंडिया को एक एक्स्ट्रा स्पिन गेंदबाज भी मिलेगा|


credit @CricketGully

वाशिंगटन सुंदर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक T20 मैच खेला है बात करें वाशिंगटन सुंदर के ओवरऑल T20 रिकॉर्ड्स की तो वॉशिंगटन सुंदर ने 59 T20 मैच में 254 रन बनाए हैं| जिसमें एक अर्धशतक शामिल है वहीं बोलिंग से 51 विकेट अपने नाम किये है| वाशिंगटन सुंदर के बाद आएंगे अर्शदीप सिंह, अर्शदीप सिंह ने हमेशा ही टीम इंडिया के लिए बढ़िया परफॉर्म किया है|


लेकिन इस T20 वर्ल्ड कप में अर्शदीप सिंह इतने प्रभावशाली नहीं दिखे,कप्तान सूर्या ने अक्षर पटेल की जगह पर अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है| अर्शदीप सिंह का T20 में रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार है| और अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 14 इनिंग में 23 विकेट अपने नाम किए है| इस वजह से ही कप्तान सूर्या ने अर्शदीप को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है|


बुमराह, अर्शदीप और वरुण की घातक तिकड़ी


बात करें अर्शदीप सिंह के ओवरऑल T20 रिकॉर्ड्स की तो अर्शदीप सिंह ने 78 T20 इनिंग में 121 विकेट अपने नाम की है|अर्शदीप सिंह के बाद आएंगे मोहम्मद सिराज, सिराज भी आपको दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे मोहम्मद सिराज को कुलदीप यादव की जगह पर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है|


इस T20 वर्ल्ड कप में मोहम्मद सिराज को सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था जिसमें मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट अपने नाम किए बात करें मोहम्मद सिराज के T20 करियर की तो सिराज ने 17 T20 इनिंग में 17 विकेट अपने नाम की है| सिराज के बाद आएंगे जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया के मेंन तेज गेंदबाज बुमराह भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ आपको खेलते हुए दिखाई देंगे|


जसप्रीत बुमराह ने T20 वर्ल्ड कप में सिर्फ तीन मैच खेले जिसमें चार विकेट अपने नाम की है वही बात करें साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड की तो बुम्बराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ छह T20 मैच में 7 विकेट अपने नाम किए है| जसप्रीत बुमराह एक ऐसे खिलाड़ी है जो लास्ट ओवर में आठ रन भी डिपेंड कर सकते हैं बात की जाए जसप्रीत बुमराह के T20 करियर की तो 87 T20 इनिंग में 111 विकेट अपने नाम किए है|


credit @Firstpost

बुमराह के बाद आएंगे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती जी हां, वरुण चक्रवर्ती जिसकी बॉल को कोई भी इस T20 वर्ल्ड कप में समझ नहीं पाया है|नीदरलैंड के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट अपने नाम किए,वही पाकिस्तान के खिलाफ दो विकेट अपने नाम किए, नामीबिया के खिलाफ तीन विकेट अपने नाम किए और USA के खिलाफ एक विकेट अपने नाम किए|


वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री स्पिन–अफ्रीका के लिए सबसे बड़ा खतरा


वरुण चक्रवर्ती इस T20 वर्ल्ड कप में चार इनिंग में नौ विकेट अपने नाम कर चुके हैं| वरुण चक्रवर्ती का साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड गजब है, आप जानोगे तो आप चौंक जाओगे वरुण चक्रवर्ती ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 8 T20 मैच में 22 विकेट अपने नाम किए है| आप समझ सकते हो 11 की एवरेज से वरुण ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ विकेट ली है|


इसी ग्राउंड पर दिसंबर 2025 में खेले गए पांचवें T20 मैच में वरुण चक्रवर्ती ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार विकेट अपने नाम की थी| बात करें वरुण चक्रवर्ती के ओवरऑल T20 रिकॉर्ड्स की तो वरुण चक्रवर्ती ने 38 T20 इनिंग में 68 विकेट अपने नाम की है| यह है साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की कंफर्म प्लेइंग इलेवन| 


T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज में भारत vs दक्षिण अफ्रीका का मैच सिर्फ एक मुकाबला नहीं बल्कि टूर्नामेंट का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं, दोनों के पास मैच विनर्स की भरमार है और दोनों का लक्ष्य साफ है-सेमीफाइनल का टिकट


Tags: